BMW में घूम-घूमकर चला रहा था सट्टा, IPL के मैच में दर्शक लगा रहे थे दांव, खाईवाल के ID में जमा 6 करोड़ रुपए किया गया फ्रिज

रायपुर। आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते हुए राजधानी की पुलिस ने 3 सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने खाईवाल के ID में जमा 6 करोड़ रुपए को सीज करने के लिए फ्रिज कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी, कि सनराईजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान राॅयल्स के बीच चल रहे मैच में कुछ लोग सट्टा खिला रहे है। सूचना के अनुसार खाईवाल पंडरी थाना के आसपास महंगी कार BMW में सवार होकर मोबाईल फोन से क्रिकेट की हारजीत पर दांव लगाया जा रहा है। सूचना पर सायबर सेल एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों को पकड़ने के लिए ट्रेप पार्टी तैयार कर पतासाजी करना प्रारंभ किया। इसी दौरान थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी के पास बी.एम.डब्ल्यू. वाहन को चिन्हांकित कर टीम ने वाहन को रूकवाया गया। बी.एम.डब्ल्यू. वाहन को रोकवाने पर उसके पीछे -पीछे आ रहीं स्विफ्ट कर के चालक ने भी वाहन को रोककर चालक वाहन को पीछे कर भागने का प्रयास कर रहा था। टीम के सदस्यों को शक होने पर उसे भी रोक कर पकड़ा गया। पूछताछ में बी.एम.डब्ल्यू. वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम विकास अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल तथा स्विफ्ट वाहन में सवार व्यक्ति ने अपना नाम किशन अग्रवाल होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल के मोबाईल फोन को चेक करने पर तीनों के द्वारा एप के माध्यम से लाईन लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने सट्टा खेलने वालों से घुम – घुम कर नगदी रकम संग्रहित करना स्वीकार किया गया। जिस पर विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग मोबाईल फोन, नगदी 11,500/- रूपये, महंगी बी.एम.डब्ल्यू. वाहन क्रमांक सी जी/04/एन डी/5551 कीमती लगभग 55 लाख रूपये, स्विफ्ट वाहन क्रमांक सी जी/13/ए ई/3010 कीमती लगभग 07 लाख रूपये एवं लाखों रूपए के सट्टा का हिसाब जप्त करने के साथ ही आरोपी किशन अग्रवाल द्वारा सट्टा संचालित करने हेतु बनाए गए आई.डी. में जमा 06 करोड़ रूपये एवं आरोपी विकास अग्रवाल के आई.डी. में जमा 40 लाख रूपये को फ्रीज्ड़ कराया जा रहा है। किशन अग्रवाल पकड़े जाने के डर से सट्टा संचालित करने हेतु इंटरनेशनल मोबाईल नंबर के माध्यम से स्वयं का आई.डी. बनाया है। सटोरियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 209/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जा रहीं है। गिरफ्तार सटोरियों से इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है, जो भी नाम सामने आएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी

01. किशन अग्रवाल पिता कन्हैया लाल अग्रवाल उम्र 23 साल निवासी अवनि ग्रीन दलदल सिवनी मोवा पंडरी रायपुर।

02. विकास अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी उमा डेयरी के बाजू गुढ़ियारी रायपुर।

03. राहुल अग्रवाल पिता नारायण प्रसाद अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी महासती वार्ड वृंदावन टाॅवरपास भाटापारा शहर जिला बलौदा बाजार।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *