बिलासपुर। कृषि एवं सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में अपनी जमीन तलाशने के प्रयास कर रही है। जबकि भाजपा ने जूदेव परिवार की भारी उपेक्षा की है जिसने पूरा जीवन धर्मांतरण के विरोध में लड़ाई लड़ने में लगा दिया।
समीक्षा बैठक लेने आए कृषि और जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा की सरकार की योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री मंन्त्री के साथ बैठक हुई है प्रधानमंत्री ने भूपेश सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की है कुछ योजनाओं पर काम करने की प्रधानमंत्री मंन्त्री ने काम करने के निर्देश दिए है उसे पुरा किया जाएगा। समीक्षा बैठक को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि इस मे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की समीक्षा करेंगे।सरकार एक और महत्वपूर्ण योजना है भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना है इसकी वृहत समीक्षा की जाएगी। एक सवाल के जवाब में श्री चौबे ने कहा उनके विभागों में जल्द ही प्रभारवाद खत्म हो जाएगा। कर्मचारियों की कमी नही होने दिया जाएगा। धर्मान्तरण पर कृषि मंत्री ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है मंत्री ने कहा कि बीजेपी धर्मांतरण के बहाने जमीन तलाशने का प्रयास कर रही है। बीजेपी ने ऑपरेशन घर वापसी चलाने वाले स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की उपेक्षा की, उनके परिवार की उपेक्षा की है। जबकि उनका पूरा परिवार धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई लड़ने में लगा दिया। ऐसे लोगो को धर्मान्तरण की बात करना शोभा नही देती।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
