न्याय मित्र ने हाईकोर्ट को सौंपा 32 बदहाल सड़कों की सूची, निर्माणाधीन सड़कों में कार्य पूर्ण होने का बोर्ड लगाने दिए निर्देश

बिलासपुर। बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई में न्याय मित्र ने प्रदेश के 32 बदहाल सड़कों की सूची हाईकोर्ट को सौप दी है। सूची मिलने के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। अब मामले की सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी।

हिमांक सलूजा ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्वयं संज्ञान लेते हुए पूरे प्रदेश की बदहाल सड़कों पर सुनवाई शुरू कर दी। यही नही बदहाल सड़कों की रिपोर्ट देने के लिए एक 3 सदस्यी न्यायमित्र बना दिया। न्यायमित्रों ने शहर की सड़कों का निरीक्षण कर और प्रदेश के अन्य बदहाल सड़कों की जानकारी लेकर एक सूची तैयार की। इसके बाद न्यायमित्र प्रतीक शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य की खराब सड़कों की लिस्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत कर दी है। जिसे रिकॉर्ड में लेते हुए माननीय न्यायालय ने राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को स्टेटस रिपोर्ट फ़ोटो सहित प्रस्तुत करने के आदेश दिए है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि जिस रोड में कार्य चल रहा हो उस रोड में कार्य प्रारंभ होने की तारीख एवं कार्य पूर्ण होने की तारीख का बोर्ड लगाएं। जिस रोड का टेंडर ही जारी न हुआ हो उसकी भी जानकारी विशेष रूप से प्रस्तुत करें। राज्य सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को अपने अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत उपर्युक्त स्टेटस रिपोर्ट सम्पूर्ण जाकारी सहित चार्ट के रूप में 22 अक्टूबर के पहले प्रस्तुत करें। मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी।

00 न्यायमित्रों ने बदहाल सड़कों की जो सूची हाईकोर्ट को सौंपी है वो निम्नानुसार है-
1. तमनार अदानी कोल माइंस रोड : वन लेडी अर्थात् सेतकुवर खड़िया डब्ल्यू / ओ हरिराम, वृद्ध
24.09.21 को दुर्घटना में लगभग 45 वर्ष की मृत्यु हो गई।
2. बिलासपुर: सीपत चौक से अशोक नगर मुख्य
सड़क : एक महिला जिसका नाम अल्पना शर्मा है
25.09.21 को दुर्घटना में फ्रैक्चर।
3. जांजगीर चंपा से बरद्वार और जांजगीर शहर
4. रायगढ़-खरसिया-डभरा रोड
5. चल से धरमजयगढ़
6.मस्तूरी से पामगढ़
7.शिओरीनारायण -भटगांव-सरसीवा- सारंगढ़
8.हाटी – धरमजयगढ़-पत्थलगांव
9.रायगढ़ से धर्मजयगढ़
10. लुडेग से कुंकुरी
11. अंबिकापुर-बटोली- सीतापुर
12. अंबिकापुर जिला अस्पताल से बिलासपुर चौक 1313. अंबिकापुर से धनवार बैरियर (यूपी बोर्डर)
14 बिलासपुर-रतनपुर- रतनपुर बायपास
15. बेलतारा से कटघोरा
16. रतनपुर-सिली-पाली
17. मुंगेलितो पंडरिया
18. पंडरिया से कवर्धा
19.लोरमी से खम्हिक
20. रायपुर से भिलाई
21. डबरापारा भिलाई
22. बिलासपुर नगर पालिका में शामिल सभी गांव
निगम की सड़कों का बहुत बुरा हाल
23.बिल्हा से बार्टोरिक
24. लोरमी से खुदिया बांध रोड
25. सीपत से झालमला
26. दुर्ग से विनायकपुर
27. रायपुर के सिलतारा-उरला-भानपुरी क्षेत्र की सड़कें हैं
बहुत खराब हालत
28. बसना से गढ़फुलझार रोड महासमुंद जिला
29. अंबिकापुर शहर
30. विश्रामपुर से कटघोरा
31. बैकुंठपुर से छिंदडांडी
32. कांकेर से केशकल रोड।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *