बिलासपुर। कांग्रेस नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कट्टर समर्थक पंकज सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने नेहरू चौक में दिनभर धरना दिया और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा।

बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में एमआरआई टेक्निशियन तुलाचंद तांडे के साथ हुए गली-गलौच और मारपीट को लेकर सतनामी समाज ने एसपी और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। समाज के लोगों ने मांग की है कि 3 दिन में कांग्रेस नेता पंकज सिंह पर करवाई नही हुई, उसे गिरफ्तार नही किया गया, तो आरोपी के घर जाकर पथराव करेंगे। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कलेक्टर और एसपी को सौंपे ज्ञापन सौंपने के पहले सतनामी समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। समाज के लोगों ने पंकज सिंह की गिरफ्तारी को लेकर तो नारेबाजी किया ही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शहर विधायक शैलेश पांडेय, डॉ शिव डहरिया, पुन्नू लाल मोहले, कृष्णमूर्ति बांधी के लिए भी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। सतनामी समाज के लोग एसपी ऑफिस के सामने पंकज सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगभग आधा घंटे तक नारे लगाते रहे, इस दौरान गहमा गहमी का माहौल बना रहा। इसके बाद समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर बढ़ गए। यहां पर भी नारेबाजी की गई और कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के पहले नेहरू चौक में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें समाज के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता पंकज सिंह और उसे बचाने वाले शहर विधायक शैलेश पांडेय के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पंकज सिंह ने एमआरआई के टेक्नीशियन तुलाचंद तांडे के साथ न केवल गाली गलौज किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। ऊपर से शहर विधायक उसे बचाने में लगे हुए है। समाज इस अपमान Oओ बर्दास्त नही करेगा। पंकज सिंह के खिलाफ करवाई करनी होगी और उसे गिरफ्तार करना होगा। गौरतलब है कि 18 सितंबर की रात कांग्रेस नेता पंकज सिंह अपने परिचित मरीज का एमआरआई कराने सिम्स गए थे जहाँ उनका एमआरआई टेक्नीशियन तुलाचंद तांडे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिससे टेक्नीशियन के शर्ट की कॉलर फट गई थी। बाद में तांडे ने कोतवाली थाने में पंकज सिंह के खिलाफ शिकायत कर दिया था। पुलिस अधीक्षक ने वीडियो फुटेज और शिकायत के आधार पर पंकज सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था। इसके बाद विधायक शैलेश पांडेय ने पंकज सिंह को लेकर गिरफ्तारी दिलाने कोतवाली पहुंच गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायक और पंकज सिंह समर्थक भी पहुंच गए थे। कोतवाली थाने में जमकर बवाल हुआ था। कोतवाली में विधायक शैलेश पांडेय के बयान को गंभीरता से लेते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से निकालने का प्रस्ताव पास कर दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
