बिलासपुर। नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन ने रामके कंपनी की गाड़ी पकड़कर कचरा परिवहन के नाम पर चल रहे करोड़ों के भ्रस्टाचार को उजागर किया है। लेकिन सालभर पहले MIC सदस्य राजेश शुक्ला और अजय यादव ने भी कंपनी की गाड़ी पकड़ा था। थाने के सुपुर्द भी कर दिया था लेकिन उस समय अधिकारियों गाड़ी छुड़वा लिया था।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कचरा उठाने के नाम पर रामके कंपनी शुरुआत से ही नगर निगम को करोङो का चुना लगाते आ रहा है। विभागीय सूत्रों की माने तो कंपनी शुरू से लेकर आज तक 30 से 35 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना नगर निगम को लगा चुका है। इस गोरखधंधे में निगम के अधिकारी से लेकर नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्रालय में बैठे अधिकारी भी शामिल है। भ्रष्टाचार का हिस्सा सबको बराबर पहुंच रहा है। यही कारण है कि गड़बड़ी की जानकारी होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही की गई है। इस पुरे मामले में नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री डॉ शिव डहरिया को भी विभाग के अधिकाई अंधेरे में रख रहे है। कंपनी अभी भी भाजपा सरकार के समय के नेताओं के प्रभाव में है। कांग्रेस सरकार के मंत्री या जनप्रतिनिधि उनके लिए कोई मायने नही रखते। यही कारण है कि कंपनी बिलासपुर की जनता के पैसों पर डंके की चोट पर डाका डाल रहा है। निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन के पहले MIC सदस्य राजेश शुक्ला और रेलवे क्षेत्र के पार्षद व MIC सदस्य अजय यादव ने भी कचरा गाड़ी में मिट्टी और पत्थर लोड करते हुए पकड़ा था। यह वाकया लगभग सालभर पहले की है। दोनों ने मिलकर रामके कम्पनी की गाड़ी को पकड़कर तोरवा थाने के सुपुर्द किया था। लेकिन कार्रवाई होती इसके पहले ही निगम के जिम्मेदार अधिकारियों फोन करके गाड़ी छुड़वा दिया था। यदि उसी समय कंपनी के खिलाफ कार्रवाई हुई होती तो अभी तक तंगहाली से जूझ रहे निगम का करोड़ो रूपये बच गया होता। गौरतलब है कि बुधवार को निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन ने रामके कंपनी की गाड़ी पकड़ा था जिसमें कचरे की जगह मिट्टी और पत्थर ले जा रहे थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
