बिलासपुर। सीपत तहसीलदार तुलसी राठौर के खिलाफ लिपिक संघ ने राजस्व मंत्री से शिकायत की है। लिपिकों ने मांग की है कि तत्काल उसे सीपत से हटाकर कहीं संलग्न किया जाय और सूर्यवंशी बाबू की मौत की निष्पक्ष जांच की जाय। इसके अलावा मिश्रा बाबू के खिलाफ की कराए गए FIR को वापस लिया जाय और कोटा में किए गए स्थान्तरण को निरस्त किया जाय।
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से न्याय नही मिलने के बाद राजस्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल से तहसीलदार तुलसी राठौर की शिकायत की है। लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि सीपत तहसीलदार तुलसी राठौर का ब्यवहार अपने मातहत कर्मचारियों के साथ अच्छा नही है उन्हें प्रताड़ित करती है। इसी प्रताड़ना के कारण लिपिक भरत लाल सूर्यवंशी की हृदयाघात से निधन हो गया। इसके अलावा अपने मातहत काम करने वाले दूसरे बाबू भागवत प्रसाद मिश्रा के खिलाफ थाने में FIR कर दीं है। कलेक्टर से इस संबंध में शिकायत करने पर तहसीलदार के खिलाफ करवाई करने के बजाय मिश्रा बाबू का सीपत से कोटा स्थानांतरण कर दिया है। जबकि मिश्रा बाबू अवकाश पर थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मांग की है कि तहसीलदार तुलसी राठौर को अन्यत्र संलग्न करके विभागीय जांच कराई जाय, मिश्रा बाबू के खिलाफ कराए गए FIR को वापस लिया जाए और सीपत से कोटा किए गए स्थानांतरण को निरस्त किया जाय। लिपिकों की मांग पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि दो महीने पहले सीपत तहसीलदार तुलसी राठौर ने लिपिक भरत लाल सूर्यवंशी को अपने चेम्बर में बुलाकर फटकार लगाई थी और उनका जमकर अपमान किया था। तहसीलदार द्वारा किए गए अपमान से सूर्यवंशी बाबू सदमे में आ गए और रात में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद तुलसी राठौर ने कार्यालयीन बातों को बाहर लीक करने का आरोप लगाते हुए लिपिक भागवत प्रसाद मिश्रा को भी फटकार लगाई थी। यही नही सीपत थाने में मिश्रा बाबू के खिलाफ FIR तक दर्ज कर दी थी। इसके बाद मिश्रा बाबू भी सदमे में आ गए थे और उनका बीपी-सुगर बढ़ गया था। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
बिलासपुरMay 19, 202690 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
