अंबिकापुर। पुलिस जवानों को मुंगेली जा रही बस खाई में गई गई। इस घटना में 12 से अधिक जवान घायल हो गए है। चार जवानी की स्थिति गंभीर है। बस जवानों को लेकर मुंगेली जा रही थी।


मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 12 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाने में टर्निंग से मुड़ते समय बस सीजी 10 C 0198 अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। बस में लगभग 38 पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान बैठे थे, जो मुंगेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मैनपाट में हुए भीषण बस हादसे में ड्यूटी के लिए मुंगेली जा रहे मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल 4 जवानों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में करीबन 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
