अध्यक्ष और पार्षदों ने मिलकर CMO के साथ कि मारपीट, टेंडर जारी करने को लेकर हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाने

बिलासपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पार्षदों के खिलाफ मल्हार सीएमओ ने बधंक बनाकर मारपीट करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। CMO ने अपनी शिकायत में कहा है कि, टेंडर बाटे जाने से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और पार्षदों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की।

मामला मस्तुरी थाना, मल्हार चौकी के नगर पंचायत की है। CMO किरीश कुमार चंद्रा की शिकायत के अनुसार 22 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे वो अपने दफ़्तर में बैठे हुये थे। इस दौरान मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार केवर्त भी पार्षदों के साथ अपने कक्ष में थे। अध्यक्ष ने उन्हें अपने चेंबर में बुलाया और उन्हें गाली देते हुए बोला – तुमने मुझसे बिना पूछे टेण्डर कैसे जारी कर दिया। उनके सवाल का उन्होंने जवाब दिया कि, मैने आपको इसकी सूचना दी थी। इतना सुनते ही अध्यक्ष गुस्से में आ गये और पार्षद मनमोहन कैवर्त को दरवाजा बंद करने को कहा। दरवाजा बंद करने के बाद अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त ने मुझे बंधक बनाकर पार्षदों के साथ मिलकर मारपीट की। साथ ही मारपीट की इस घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।खुद के साथ हुए मारपीट की घटना के बाद पीडित CMO थाने पहुंच कर इसकी शिकायत मल्हार चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित CMO की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त, पार्षद मनमोहन कैवर्त सहित अन्य पार्षद और एल्डरमेन के खिलाफ 297, 506, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्ट कांग्रेस पार्टी से है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *