रायपुर। तेलीबांधा शराब भट्टी के सामने तेज रफ्तार कार मवेशी को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर सब्जी दुकान में घुस गई। इसके बाद कार में आग लग गई। घटना में मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

राजधानी के तेलीबांधा में एक मवेशी से टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार 15 साल के लड़के की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों को डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार से टकराने वाले मवेशी की भी मौत हो गई। घटना सुबह 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान राजीव गांधी नगर निवासी 15 साल के राहुल निषाद के रूप में हुई है। धीरज सोकन और एक अन्य घायल है। बताया जा रहा है कि देर रात एक तेज रफ्तार कार मरीन ड्राइव से तेलीबांधा चौक की ओर जा रही थी। रास्ते में तेलीबांधा शराबभट्ठी के पास कार सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे सब्जी की एक दुकान में घुस गई।

एक्सीडेंट की आवाज से आसपास घरों के बाहर सो रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को निकालकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना भी दी। बताया जा रहा है कि घायलों को निकालने के कुछ मिनट बाद कार में आग लग गई। चंद मिनटों में कार पूरी तरह जलने लगी। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।तेलीबांधा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मवेशी और पेड़ से टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
