रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज नाइजीरिया के 10 सदस्यीय कलाकारों का दल रायपुर पहुंच गया है। कलाकारों को आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य सरकार की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया। विदेशी कलाकारों की यह पहली टीम है जो रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंची है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए कलाकारों के आने का सिलसिला आज से शुरू हो गया है।

इस महोत्सव में भाग लेने वाले लगभग सभी टीम 27 अक्टूबर तक पहुंच जायेंगे। 28 अक्टूबर को इन कला दलों के मार्चपास्ट के साथ भव्य एवं आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज होगा।
नाइजीरिया के कलाकारों ने रायपुर के एयरपोर्ट पहुंचते ही छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया बोलकर अभिवादन स्वीकार किया। नाइजीरिया कला दल के प्रमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से आदिवासी कला संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने एवं उनके संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्य महत्वपूर्ण हैं। हम सब राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित हैं। राष्ट्रीय उत्सव में विभिन्न देशों एवं राज्यों के कलाकारों के शामिल होने से यह कार्यक्रम काफी मनोरंजक होगा। इस मौके पर संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी़. और संचालक विवेक आचार्य उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
