बिलासपुर। ACB की टीम ने सोमवार को बड़ी करवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के प्राचार्य को दो हजार तो पटवारी और उसके साथी को 6 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इसी तरह एक कार्यपालन अभियंता को 2 लाख रुपये घुस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी, प्राचार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के बेमेतरा में पदस्थ इंजीनियर दीनदयाल जायसवाल को ACB की टीम ने 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। ACB को शिकायत मिली थी कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में चल रहे काम के रनिंग बिल को निकालने के लिए 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की जांच में प्रकरण सही पाया गया। जिसके बाद रायपुर के न्यू शांति नगर में कार्यपालन अभियंता दीनदयाल जायवाल को एसीबी ने रिश्वत की 20 हजार रुपए की किश्त लेते एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।

इसी तरह सातवें वेतनमान के एरियर्स के लिए 8 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे स्कूल के प्राचार्य को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया है। स्कूल प्राचार्य पर आरोप है कि घूस की 8 हजार की रकम में से 55०० रुपये पहले ही प्राचार्य को शिक्षक ने दे दिया था, बाकी बचे 25०० रुपये के लिए डिमांड की जा रही थी। शिकायत के बाद अंबिकापुर में स्कूल प्राचार्य शिवधर ओझा को उनके घर कदमपारा प्रतापपुर से 2 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने पकड़ा है।
दुर्ग के कंचादुर में जमीन के प्रमाणिकरण के नाम पर पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव 6००० रूपये रिश्वत की मांग रहा था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और उसके सहयोगी लेखराम निषाद को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। 55०० रूपये रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़ा गया है। फरियादी ने ACB से शिकायत किया था कि प्रमाणीकरण और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
