राजनांदगांव। किल्लापारा में भागवत के कार्यक्रम के दौरान दो के बीच शुरू विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार की रात 8 बजे बड़ी संख्या में खैरागढ़ ब्राह्मण समाज के लोगों ने खैरागढ़ थाना पहुंचकर चंद्रकांत विदानी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने सुदर्शन तिवारी व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने थाना प्रभारी के नाम से एसआई प्रियंका पैंकरा को ज्ञापन सौंपा है। ब्राम्हण समाज के लोगों ने बताया है कि नगर के किल्लापारा में सुदर्शन तिवारी के घर के सामने चल रहे भागवत के कार्यक्रम में 23 अक्टूबर की रात में चंद्रकांत विदानी के द्वारा मारपीट, अश्लील गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई व कार्यक्रम में विघ्न कर माहौल खराब किया। उसी रात को थाना खैरागढ़ थाने में इस घटना की शिकायत कर दी गई थी।

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि थाने में विधिवत रूप से सूचना दिए जाने के बावजूद आरोपियों के द्वारा सुदर्शन तिवारी को मारने व एट्रोसिटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। और इस घटना के साथ ही पुलिस सुदर्शन तिवारी के घर के आसपास असामाजिक तत्वों की आमदरफ्त बढ़ गयी है। ज़ाहिर है, ऐसे में वहां रहने वाले ब्राह्मण समाज के लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। ब्राह्मण समाज का साफ़ आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं की मौजूदगी में अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी ही, थाने में भी पुलिस के सामने जान से मारने की धमकी दी। लिहाज़ा, आज ब्राम्हण समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की मांग की है। साथ ही, उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
