बच्चे का अपहरण, मांगे 10 लाख की फिरौती, SSP ने तखतपुर में किया कैम्प, दो घंटे में पुलिस ने धर दबोचे 7 अपहर्ता, IG ने किया खुलासा

बिलासपुर। SSP दीपक झा के मार्गदर्शन में पुलिस ने दो घण्टे के अंदर एक बच्चे को अपहर्ताओं से छुड़ा लिया। सैदा के एक निर्माणाधीन मकान से बच्चे के साथ 7 आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। आरोपी बच्चे के सकुशल वापसी के लिए 10 लाख रुपए फिरौती के रूप में मांगे थे।

मंगलवार रात 10 बजे IG रतनलाल डांगी और SP दीपक झा ने बिलासगुड़ी में मामले का खुलासा करए हुए पत्रकारों को बताया कि प्रार्थी शशि कांत पांडे पिता दामोदर पांडे निवासी तखतपुर थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाबालिग पुत्र हिमालया पांडे उम्र 15 साल का अपहरण कर लिया गया है। और लाख रूप की फिरौती नही मिलने पर हत्या करने की धमकी ढिया गया है। उसने बताया कि उसका बेटा पाठक पारा प्राइवेट कोचिंग क्लास में कक्षा 9वी का कोचिंग करता है जो रोज की तरह सुबह 10 बजे ट्यूशन के लिए रवाना हुआ था। हिमालया ट्यूशन से प्रतिदिन 11:30 बजे वापस घर लौट आ जाता था लेकिन वह शाम 4 बजे तक घर वापस नहीं आया। इसी दौरान उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन और बोला कि उसका पुत्र उसके कब्जे में है जिसके एवज में अगर वह ₹1000000 नहीं देगा तो उसको जान से मार देंगे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 364 क आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तखतपुर शहर में अपहरण की सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने तत्काल अपने मातहत अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं कोटा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा को दिशा निर्देश देकर अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी एवं अपहरण में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी कोटा DSP आशीष अरोरा के नेतृत्व में साइबर सेल एवं तखतपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम में निरीक्षक कलीम खान, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक मनोज नायक, उपनिरीक्षक सागर पाठक उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा उपनिरीक्षक सोमेंद्र खरे आरक्षक तरुण केशरवानी आरक्षक मुकेश वर्मा तदबीर पोर्ते पंकज यादव आकाश निषाद, ओंकार सिंह राजपूत सोनु पाल, दीपक यादव जय साहू अभिजीत सनत,सुनील सूर्यवंशी ,किशन राय,दीपक उपाध्यायसुनील पटेल एवम तखतपुर के स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से गठित की गई।
गठित टीम को अलग-अलग भागों में विभाजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एक टीम के द्वारा अपहृत बालक के घर से निकलने से लेकर ट्यूशन जाने वाले रास्तों के मध्य पाए जाने वाले 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग की गई। जबकि दूसरे टीम के द्वारा अपहृत बालक के नजदीकी रिश्तेदार एवम दोस्तों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। तखतपुर पुलिस की टीम के निरीक्षक मोहन भारद्वाज के द्वारा लगातार फिरौती के लिए आ रहे कॉल के संबंध में अपहृत बालक के परिवार को साहस देते हुए उनके साथ पूरे समय रहकर उनसे प्राप्त जानकारी को अन्य टीमों को भेजते रहें। साइबर सेल की टीम के द्वारा दो अलग अलग टीम बनाकर तकनीकी जानकारी और दूसरी टीम को प्राप्त तकनीकी जानकारी को फील्ड में जाकर उसकी तस्दीककी में लगाया गया।

सभी टीम के द्वारा आपस में समन्वय बनाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के नेतृत्व में लगातार उनसे प्राप्त दिशा निर्देश पर कार्य कर रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा स्वयं तखतपुर पहुच कर कैम्प किया। इस बीच साइबर सेल एवं संयुक्त टीम को दो आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी मिली। संयुक्त टीम ने सेमरसल गांव पहुंचकर दबिश दी और दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ पर बताया कि अपहृत बालक को सैदा ग्राम के जंगल में एक निर्माणाधीन मकान में रखा गया है। अपने अन्य साथियों को भी वहीं होना बताया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश देकर अपरहित बालक को सकुशल बरामद किया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई। प्रकरण में फिरौती की रकम के लिए उपयोग किया गया सिम एवं मोबाइल मोटरसाइकिल एवं चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया गया। बिलासपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन को 2 घण्टो में ही 50 कीमी की दूरी तय कर सक्रियता एवम ततपरता से सफलता मिली।
किडनैपिंग स्थल पर चारपहिया वाहन न पहुँचने के कारण बाइक से टीम रवाना की गई। बाइक को भी दूर में छोड़ कर मेड के किनारे किनारे पुलिस कर्मियों द्वारा अपहर्ताओं के समीप पहुँचा गया। उनकी धरपकड़ की गई। 3 अपहर्ता बच्चे के मूल गांव के ही हैं जिन्हें जानकारी थी कि बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी हैं। अपहर्ताओं ने बताया कि रकम मिलने के बाद उनकी कट्टा खरीदने की प्लानिंग थी। जिस युवक ने बच्चे की माँ को फोन किया था उसकी आवाज सुन कर बच्चे की माँ ने भी पहचान लिया था। बच्चे ने बताया कि उसको फोन दिलवाने के बहाने गांव के ही तीन परिचित युवक ले कर गए थे। थोड़ी दूर ले जाने के बाद बाकी 4 युवको ने बच्चे को चाकू दिखा कर धमकाया था। युवक इतने शातिर थे कि उन्होंने पुलिस से बचने के लिए कांफ्रेस काल से फिरौती की मांग की थी। पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतन लाल डांगी के द्वारा पुरस्कृत करने की गई घोषणा।

00 गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1 राममंगल यादव पिता दुर्गा यादव उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम सेमरसल थान जरहागाँव मुंगेली

2 सुरेंद्र रजक उर्फ माली पिता स्वर्गीय नर्मदा रजक उम्र 23 वर्ष कुदुदंड बिलासपुर,

3 घनश्याम यादव पिता बिसाहू राम यादव उम्र 19 वर्ष साकिन वेयरहाउस रोड़ बिलासपुर,

4 जगदिश पटेल पिता अमृत लाल पटेल उम्र 21 वर्ष ग्राम सेमरसल जरहा गाँव मुंगेली,

5 कान्हा पिता स्वर्गीय सुरेश शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी सरकंडा बिलासपुर,

6 सोमराज पटेल पिता माधुरी लाल पटेल उम्र 21 वर्ष सेमरसल जरहा गाँव मुंगेली,

7 एक अन्य अपचारी बालक थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *