कोरबा। मानसिक रूप से परेशान महिला ने खुदकुशी करने के लिए न्यायालय की छत पर चढ़ गई। महिला का कहना था कि वह पारिवारिक परेशानियों से तंग आ चुकी है और वह अब जीना नहीं चाहती। इस बीच उसे बातों में उलझा कर पुलिसकर्मियों ने छत पर पहुंचकर उसे बचा लिया है।
मामला कोरबा के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक महिला शाम करीब 3.30 बजे जिला कोर्ट की छत पर चढ़ गई और वहां से कूदने का प्रयास करने लगी। इस बीच किसी की नजर पड़ी तो उसे रोकने का प्रयास शुरू हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी काफी देर तक उसे समझाते रहे। उसकी शिकायत भी लिखने की बात कही और उससे पूछताछ कर भरोसा दिलाते रहे। तभी महिला छत की दीवार पर खड़ी हो गई और चिल्लाई की जीना नहीं चाहती है। इस बीच महिला को बातों में उलझा देख दो पुलिसकर्मी छत पर पहुंचे और उसको पीछे की ओर खींच लिया। महिला को सकुशल बचाकर पुलिस उसे थाने ले गई। जहां फिलहाल उससे महिला पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला सुकृता बाई PWD कॉलोनी रामपुर के समीप झोपड़पट्टी की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह पारिवारिक परेशानी झेलते झेलते तंग आ गई है। इसलिए उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
