पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ” बाघो की संख्या ” को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस ने पलट वार किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि बृजमोहन अग्रवाल अपने बड़ बोलेपन के कारण तथ्य से परे भाजपा शासन काल मे कम हुई बाघो की संख्या पर अपने आपको ही हिजड़ा बता डाला।
ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जो बयान दिया है वह जानकारी के अभाव में और सत्ताच्युत होने के कारण हताश और निराशा के कारण ढिया गया है। अपने कार्यकाल में हुए वन्यप्राणियो की दुर्दशा को कांग्रेस का समंझकर ऐसी बातें कह गए। विजय पांडेय ने कहा कि प्रति चार वर्षों में वन्य जीवों की गणना सरकार द्वारा की जाती है। छत्तीसगढ़ में 2010 में बाघो की संख्या 26 थी, चार वर्ष बाद 2014 में 46 हो गई और 2018 में बाघो की संख्या 19 रह गई। इसका उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाइगर डे पर भी किया है। अगला गणना 2022 में होगी। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि बाघो की संख्या 46 से 19 होने का कारण रमन सरकार की गलत वन्य पशु संरक्षण नियम रहा है, 2014 से 2018 के बीच में अंधाधुन वनों की कटाई की गई। पौधा लगाने के नाम अरबो रुपये का बन्दर बांट किया गया। विजय पांडेय ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल का कहना कि ” शेरो की रक्षा हिजड़े नही करते ” ये कथन भाजपा के पूर्ववर्ती सरकार रमन सिंह के लिए है क्योकि कांग्रेस 2018 के अंत मे सत्ता में आई है। विजय पांडेय ने कहा सत्य किसी न किसी रूप में सामने आ ही जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
