बिलासपुर। सड़क बनवाते समय रेलवे के एक इंजीनियर ने पार्षद और MIC के साथ मारपीट कर दी। जैसे ही इसकी जानकारी महापौर को हुई सीधे थाना पहुंच गए और सामने बैठकर इंजीनियर के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया।

नगर निगम के मेंबर आफ काउंसिल और पार्षद की मोहल्ले में रहने वाले रेलवे के इंजीनियर ने पिटाई कर दी। साथ ही पार्षद पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वहां काम करवा रहे इंजीनियर और ठेकेदार ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद पार्षद ने महापौर रामशरण यादव को मामले की सूचना दी, जिसके बाद थाना पहुँचकर मेयर यादव ने तोरवा थाने में मारपीट की शिकायत की और इंजीनियर के ऊपर एफआईआर कराया है। अब पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
तोरवा क्षेत्र के बूटापारा में रहने वाले परदेशी राज नगर निगम में मेंबर आफ काउंसिल व वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद हैं। बुधवार की दोपहर वे वार्ड के कृष्णानगर में हो रहे सीसी रोड निर्माण को देखने गए थे। इस दौरान सफेद खदान में रहने वाले रेलवे इंजीनियर कौशल सिन्हा निजी जमीन में रोड बनवाने का आरोप लगाते हुए पार्षद से विवाद शुरू कर दिया। वार्ड में विकास की बात कहने पर इंजीनियर ने धारदार हथियार फेंककर पार्षद को मारा। वहां पर मौजूद ठेकेदार बंटी और निगम इंजीनियर ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद पार्षद ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
