कालेज में प्राचार्य ने लगाई फांसी, फंदे पर लटक रही थी लाश, मामला लग रहा है संदिग्ध

दुर्ग। कल्याण कालेज से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यह कालेज परिसर में प्रभारी प्राचार्य की लाश फांसी में लटकता हुआ मिला है।

काॅलेज में प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है, जो शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक शिक्षक का नाम भुवनेश्वर नायक है, जो दुर्ग के शासकीय नागरिक कल्याण काॅलेज में प्रभारी प्राचार्य थे। जानकारी के मुताबिक, घटना नांदिनी थाना क्षेत्र की है। आज सुबह काॅलेज के प्रभारी प्रिंसिपल भुवनेश्वर नायक का शव पुराने काॅलेज परिसर में फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद काॅलेज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी नांदिनी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को फंदे से निकाला गया। वहीं पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में काॅलेज के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल प्राचार्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता पुलिस लगाने में जुट गई है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *