प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े दो नेता, एक-दूसरे का कालर पकड़ा, धक्का-मुक्की की, पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने ही शनिवार को कांग्रेस के दो नेता आपस मे भीड़ गए। छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला का कॉलर पकड़ लिया। गाली-गलौच करते हुए दोनों नेताओं बीच धक्का-मुक्की भी हुई। वहां मौजूद दूसरे पदाधिकारियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला और कुछ दूसरे पदाधिकारी उनका स्वागत करने के लिए मुख्य द्वार के बाहर खड़े थे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे। इसी बीच छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल भी वहां पहुंच गए।चावला ने अग्रवाल को अपनी गाड़ी किनारे लगाने को कह दिया। इस पर सन्नी अग्रवाल भड़क गए और गाड़ी से उतरकर चावला का कॉलर पकड़ लिया। उसके बाद दोनों नेता एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। धक्का-मुक्की शुरू हो गई। यह देखकर वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने वहां थोड़ी नाराजगी जताई, लेकिन अब इस मामले में नेताओं ने चुप्पी साध ली है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस घटना पर कुछ भी बोलने से इंकार किया है। कांग्रेस की गुटबाजी से शुरू हुआ विवाद इस सप्ताह मुखर हो चुका है। पिछले रविवार को जशपुर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इफ्तिखार हसन ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थक पवन अग्रवाल का माइक छीन लिया। उनसे धक्कामुक्की और मारपीट की। उस समय AICC के सचिव और प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका भी मंच पर मौजूद थे।

00 NSUI कार्यकर्ताओं के बीच हुई थी मारपीट

शुक्रवार को भी राजीव भवन में कांग्रेस के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान NSUI के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए थे। कांग्रेस के इस छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन उस समय राजीव भवन में ही मौजूद थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *