रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के एक गुड़ाखु फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। गुड़ाखु बनाने वाली मिक्सचर मशीन में गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे के बाद फैक्ट्री में ताला लगा दिया गया है।


राजधानी रायपुर के सदर बाजार इलाके के तंग गलियों मे शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री के गुड़ाखू मिश्रण टंकी में तीन श्रमिक गिर जाने के कारण अस्पताल मे इलाज के दौरान तीनो मजदूरों की मौत हो गई है। फैक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण तीन मजदूरों को अपनी जान गवानी पड़ी। काम के दौरान सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए थे। बताया जा रहा है कि मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण के ही टंकी में उतार दिया गया था। जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। हादसे में मरने वाले मृतकों में पुरषोत्तम साहू, नेतराम साहू, संतोष उइके शामिल है। हादसे के बाद प्रबंधन वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को रातों रात भगा दिया गया। अब फैक्ट्री में ताला लगा दिया गया है जिससे लोग बयान न दे पाए और अब प्रबंधन मुआवजा देने का ढोंग कर रही है। प्रबंधन ने इस मामले में बहुत लापरवाही दिखाई गईं है। जिससे तीन की मौत हो गई।
गौरतलब हो कि उरला सिलतरा के किसी भी फैक्ट्री में इस तरह के हादसे होने पर तत्काल पुलिस द्वारा प्रबंधन के खिलाफ़ एफ आई आर दर्ज कर लेती है लेकिन कोतवाली टी आई इस मामले में अभी जांच कर रहे है। लेकिन इस मामले में पुलिस पी एम रिपोर्ट, सेफ्टी टीम की रिपोर्ट और एफ एस एल रिपोर्ट के इंतजार में है। कहा जा रहा है कि जब सारे रिपोर्ट आ जाएंगे इसके बाद ही शर्मा गुढ़ाखू फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ़ एफ आई आर दर्ज की जायेगी ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
