बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अमरजीत चावला के साथ गाली गलौज करने और धक्का-मुक्की करने वाले सन्नी अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागु हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस नेता अमरजीत चावला के साथ गाली गलौज, धक्का-मुक्की करने और मारपीट करने वाले कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आदेश की प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेंत सभी बड़े नेताओं को भेज दिया है। गौरतलब है कि शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला और कुछ दूसरे पदाधिकारी उनका स्वागत करने के लिए मुख्य द्वार के बाहर खड़े थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल भी वहां पहुंच गए। चावला ने अग्रवाल को अपनी गाड़ी किनारे लगाने को कह दिया। इस पर सन्नी अग्रवाल भड़क गए और गाड़ी से उतरकर चावला का कॉलर पकड़ लिया। उसके बाद दोनों नेता एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। धक्का-मुक्की शुरू हो गई। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। यह देखकर वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने वहां थोड़ी नाराजगी जताई लेकिन कुछ नहीं कहा। लेकिन शाम होते ही निलंबन आदेश जारी कर दिया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
