रायपुर। पंचायत विभाग के एक कर्मचारी ने अपने दो बच्चों और पत्नी को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि पत्नी की मौत इलाज के दौरान हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 की है। मृतक आरोपी का नाम झंकार भास्कर बताया जा रहा, जो पंचायत विभाग का कर्मचारी है। देर रात झंकार भास्कर का पत्नी के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने ये खूनी खेल खेला। झंकार ने अपने 7 साल के बेटे और 3 साल की बेटी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी, इसके बाद पत्नी पर भी जानलेवा हमला मौत के घाट उतार दिया। वारदात अंजाम देने के बाद झंकार ने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गयी। पूरी घटना रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस जब झंकार भास्कर की आत्महत्या की खबर के बाद देर रात 3 बजे मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दाखिल होने पर पूरी घटना की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि रात ढाई बजे पत्नी से विवाद के बाद झंकार ने हथौड़ी से अपने दोनों बच्चों की हत्या की फिर पत्नी पर हमला किया। मृतको में खुदकुशी करने वाले आरोपी झंकार भास्कर की उम्र 32 साल, बेटी परी भास्कर की उम्र 7 साल और बेटा अंशु की उम्र 3 साल बताई जा रही है। इस पूरी वारदात के बाद सनकी झंकार भास्कर ने घर की कुंडी बाहर से लगाकर छत पर गया और नीचे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस को जब आत्महत्या की सूचना मिली तो, मौके पर पहुंची और घर मे दाखिल होने पर इस हत्याकांड की जानकारी हुई। पुलिस जब घर के अंदर गई तो पत्नी की सांस चल रहा था जिसे इलाज के लिए भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

खुदकुशी के ठीक पहले सुसाइड नोट लिखे हैं जिसमें से एक दो पन्ना स्टेनो संतोष कंवर की मौत से जुड़ा है जिसका शव करीब 1 महीने पहले रेलवे स्टेशन में मिला था।सुसाईड नोट मे लिखा है -मेरे भाई ने अपनी बीवी का खून किया तो इसमें मेरी क्या गलती बार-बार इसी बात का ताना क्यों, बार-बार मुझे खुनी खानदान का ताना क्यों, आज फिर से वही सब हुआ, मैंने तीनों को मार दिया है मुझे बच्चों को नहीं मरना था लेकिन मुझे पता है बिना मां बाप के बच्चों के साथ कैसे सुलूक किया जाता है मुझे सभी माफ कर दे।राखी थाना पुलिस समेत पुलिस के आलाधिकारी समेत एफएसएल की टीमें मौके पर जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
बिलासपुरMay 17, 2026बैंक अकाउंट किराए पर लेकर साइबर अपराध करने वाले 3 युवक अंबिकापुर से गिरफ्तार, बैंक खातों के खिलाफ अलग अलग राज्यों में दर्ज है 60 से ज्यादा जुर्म
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
