बिलासपुर। शहर विधायक शैलेश पांडेय ने कलेक्टर सारांश मित्तर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि कलेक्टर जनप्रतिनिधियों के अपमान कर रहे है। शासन से स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि को राज्योत्सव में अतिथि नहीं बनाया गया है। इसलिए कलेक्टर को तत्काल हटाने के साथ उन पर राजद्रोह का जुर्म दर्ज किया जाय।
पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा है कि अत्यंत खेद के साथ आपको कहना पड़ रहा है कि बिलासपुर के कलेक्टर डाॅ. सांराश मित्तर आपकी सरकार का और निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का लगातार अपमान कर रहे है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आम जनता से जुड़कर कार्य कर रही है और आपके नेतृत्व में शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य जनप्रतिनिधि कर रहे है। लेकिन दूसरी ओर जिले का कलेक्टर जनता का अपमान कर रहे है, जनता के चुने हुये जन प्रतिनिधियों का भी अपमान कर रहे है। माननीय मुख्यमंत्री जी, 01 नवंबर हमारे राज्य का स्थापना दिवस है, और इस दिन आपके निर्देश पर प्रत्येक जिले में राज्योत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि किसको बनाना है यह सूची शासन द्वारा सभी जिले में भेजी गई थी। जिले में अन्य अतिथियों का चयन कलेक्टर को करना था। लेकिन किसी भी विधायक को आमंत्रित नहीं किया गया। जबकि राज्योत्सव में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के विधायकों को भी आमंत्रित नही किया गया। यही नहीं अन्य जनप्रतिनिधि जैसे महापौर, सभापति, ज़िला पंचायत अध्यक्ष का सम्मान पूर्वक कार्ड में लिखकर आमंत्रित नहीं किया गया था। अन्य जिलों में जैसे कि GPM ज़िला, मुंगेली ज़िला के भी कार्ड देख सकते है जहां के कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मान पूर्वक राज्य उत्सव में अतिथि बनाकर बुलाया। लेकिन बिलासपुर के कलेक्टर ने आपकी सरकार का और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान किया है। केवल सामान्य कार्ड द्वारा आम आदमी को जैसे कार्ड भेजते है वैसे ही कार्ड भेज दिया गया। जिसपर मुख्य अतिथि ने भी नाराजगी व्यक्त किया। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा किया गया कार्य जनता का सरकार का अपमान है जो कि राजद्रोह की श्रेणी आता है। प्रशासन के अधिकारी आये दिन इस प्रकार का अपमान करते रहते है। जिससे कि आपकी सरकार की छवि एवं आपके चुने हुये जन प्रतिनिधियों की छवि धूमिल हो रही है। जिसके कारण जनता में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। जिन जन प्रतिनिधियों को जनता चुन कर भेजती है, यदि हमारी सरकार में उनका अपमान होगा तो मैं समझता हूॅ कि, यह अपमान आपका भी अपमान है। अतः आपसे निवेदन है कि बिलासपुर कलेक्टर डाॅ. सांराश मित्तर को तत्काल बिलासपुर से हटाया जायें और इनके विरूद्ध राजद्रोह का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया जायें।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
