बिलासपुर। गौरेला पेंड्रा-मरवाही जिले के SP पर हाथियों के दल ने हमला कर दिया है। बचने के लिए भागने के दौरान SP के सिर में गम्भीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए उन्हें बिलासपुर रिफर कर दिया है।


छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एसपी त्रिलोक बंसल पर हाथियों के दल ने हमला कर दिया है। एसपी हाथियों को देखने पेंड्रा के अमारू जंगल पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी श्वेता बंसल भी मौजूद थी। मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम अमारू के निकट चीड़रा डोंगरी के पास 03 बच्चे सहित लगभग 15 के आसपास दंतैल हाथियों के डेरा डालने की सूचना वन विभाग को मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ जिले के पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल अपनी पत्नी को साथ लेकर मौका देखने गए थे। हाथियों के दल के पीछे वन विभाग और पुलिस कप्तान चल रहे थे। इस बीच वन विभाग की टीम ने एसपी को हाथियों के पीछे पैदल चलने से मना भी किया तभी अचानक हाथियों का दल मुड़ा और वन अमले के साथ एसपी को जमकर दौड़ा दिया। खुद को बचाने की जुगत में एसपी व आसपास के करीब 10 से 15 ग्रामीण भी जान बचाकर भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों के साथ SP भी चोटिल हुए हैं। एसपी को सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना शाम करीब 4.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है वही आननफानन में एसपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
