जांजगीर। मालखरौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में दीपावली की रात जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस पर गांव वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गए है। तीसरा सिपाही किसी तरह जान बचाकर भागा और इसकी जानकारी चौकी में दी। इसके बाद पुलिस फोर्स गांव में घुस गई है लेकिन नामजद आरोपी को नही पकड़ पाए है।


पुलिस को मालखरौदा थाना क्षेत्र के अड़भाड़ चौकी क्षेत्र के लीम गांव में सार्वजनिक रूप से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस पर चौकी से मुंशी पुष्पेन्द्र कंवर, कॉन्स्टेबल अशोक साहू और हरिराम जांगड़े मौके पर रवाना हुए। गांव में पुलिस को देख ज्यादातर जुआरी भाग निकले। इस दौरान सिपाहियों ने 4 जुआरियों को पकड़ लिया, लेकिन एक चकमा देकर गांव के अंदर घुस गया। वहां उसने ग्रामीणों की भीड़ एकत्र कर ली।
ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और पत्थरों व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें कॉन्स्टेबल हरिराम जांगड़े और अशोक साहू बुरी तरह से घायल हो गए। मुंशी पुष्पेन्द्र कंवर ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना चौकी में दी। जब तक पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची आरोपी भाग निकले। जाते हुए आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की बाइक भी तोड़ डाली। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
00 दो सिपाही बिलासपुर रेफर
हमले में दोनों सिपाहियों को बुरी तरह से चोटें आई हैं। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने बताया कि नामजद आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश जारी है। वहीं, इस हमले में शामिल ग्रामीणों की भी पहचान की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
बिलासपुरJuly 3, 2026सलका नवागांव के सहकारी समिति में किया गया वृक्षारोपण
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
