रायपुर। इस साल की दीपावली बिलासपर रेंज के IG रतनलाल डांगी के लिए यादगार बन गया। क्योकि उसी रात उनके घर मे एक बछिया ने जन्म लिया है। बंगले में लक्ष्मीजी की पूजा हो ही रही थी कि प्रसव वेदना से तड़पती गाय की आवाज़ आई। पूजा छोड़ गोठान पहुँचे आईपीएस अधिकारी ने देखा कि बछिया के दो पांव बाहर हैं और गाय गंभीर रुप से तड़प रही है। मौजूदा समय में बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डाँगी को गाँव के किसानी के दिन याद आए और उन अनुभवों को याद करते उन्होंने सुरक्षित प्रसव करा दिया। IPS रतन लाल डांगी ने बताया “गाँव से अपनी जड़ से अपनी मूल पहचान से जुड़ाव काम आ गया। दीवाली की रात किसी चिकित्सक का तुरंत आना मुश्किल था और ना ही यह समय रह गया था कि मैं किसी को बुला पाता, गाँव का समय अनुभव याद था। वही काम आया और गईया और बछिया सुरक्षित है। I.p.s. रतन लाल डाँगी ने बछिया का नाम लक्ष्मी रखा है, आख़िर वो आई दीवाली के दिन पूरे मसले को आईजी डांगी ने सोशल एकाउंट पर शेयर भी किया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
