रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार के साथ भक्तिभाव के साथ गोवर्धन पूजा की और गाय को खिचड़ी का भोग लगाकर प्रदेश के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर रावत दल पम्परागत नृत्य की प्रस्तुति देकर देवारी तिहार का भी आगाज किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार और गोवेर्धन पूजा के अवसर पर राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पारम्परिक वेशभूषा में राउत नर्तक दल के साथ नृत्य में शमिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया। नन्हीं गायिका आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी गीत जस गीत, सुआ नृत्य राउत नृत्य के गीत अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, आदिमजाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित है। मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार और गोवेर्धन पूजा के अवसर पर राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
