बिलासपुर। सूर्यवंशी स्वराज कला मंच के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बहतराई स्टेडियम के पास सूर्यवंशी भवन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि समाज के बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। समाज इस क्षेत्र में सहियोग करे हर घर मे बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज में विकास होगा। एक साथ मिलकर काम करने से ही समाज का विकास होगा। समाजिक सदस्यों ने जो मांग हमशे की है उस काम कराया जाएगा। वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, बेटी बेटे में फर्क न कर सबको शिक्षित करना और खर्चीला शादी कुरीति जो समाज को खोखला कर रहे उसे खत्म करना समाज का उद्देश्य है। इसके लिए समाज एकजुट होकर इस उद्देश्य को पूरा करे। सूर्यवंशी समाज स्वराज कला मंच द्वारा ठेकेदार, मजदूर, मिस्त्री, लेबरों का दीपावली मिलान समारोह में सोमनाथ यादव, कांग्रेस नेता डब्बू साहू, सखन द्रवी, आनन्द लक्ष्मी, सहित अन्य समाज के सदस्य मौजूद रहे।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
