बिलासपुर। नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दल द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत सीपत नवाडीह चौक में नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी बलराम जोशी द्वारा रचित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रभावी एवं सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सराहा गया एवं प्रशंसा की गई। कॉलेज के डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा ने NSS टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज और विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने NSS प्रभारी एवं टीम को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुलक्षणा वासनिक, उपप्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने NSS टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में ओम प्रकाश गुप्ता, प्रमित कोरी, अश्वनी सोनी एवं करण केसर का विशेष सहयोग रहा। सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्था एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
