रायपुर। रायपुर में प्रॉपर्टी डीलर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने बस्तर के भनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सप्ताहभर पहले एक दूसरे मामले में गिरफ्तार हुआ था और बेल पर छुटा था।

नरदहा इलाके में में बुधवार की देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई थी। वही इस मामले में रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तूफान वर्मा को बस्तर के भनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि देर शाम पैसे के लेनदेन को लेकर अभिषेक राय को तूफान वर्मा नाम के शख्स ने फोन कर बुलाया और फिर विवाद होने पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। इस हादसे में अभिषेक रॉय 30% से ज्यादा झुलस चुका था जिसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक रॉय विश्रामपुरी कांकेर से कुछ दिनों पहले ही दुर्ग के अमलेश्वर अपने दोस्त के घर पर रहने आया था और यही पर रह कर वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया करता था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तूफान वर्मा फरार हो गया था। वहीं पुलिस टीम और सायबर सेल की टीम आरोपी को तलाशने में जुट गई थी। जिसके बाद आरोपी तूफान वर्मा को बस्तर के भनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है।
पांच दिन पहले रायपुर के मैग्नेटो मॉल में फिल्म सूर्यवंशी की स्क्रीनिंग के दौरान तूफान वर्मा ने हंगामा किया था। वो अपने कुछ शराबी दोस्तों के साथ मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने गया था। उसने कुछ महिलाओं के साथ छेड़खानी की और पिक्चर की स्क्रीनिंग के दौरान हूटिंग करने लगा। लोगों की शिकायत पर तेलीबांधा थाने की पुलिस ने तूफान वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
