बेमेतरा। पुलिस ने एक ट्रक से 25.30 लाख रुपए जब्त किए हैं। ट्रक में ये पैसे एक बैग के अंदर रखे हुए थे। रकम को मध्यप्रदेश के सिवनी से ट्रक में रखा गया था, जिसकी डिलीवरी रायपुर में होनी थी। ट्रक ड्राइवर पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया ना ही इस संबंध में कोई दस्तावेज पेश कर सका। इसके बाद पुलिस ने रुपए जब्त कर लिए हैं। पुलिस इसे हवाला का रुपए बता रही है। फिलहाल ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और साइबर सेल की टीम को वाहन में बड़ी मात्रा में रुपए ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम बैजी टोल नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक रोक कर तलाशी ली तो उसमें कुछ नहीं मिला। ध्यान से देखने पर पता चला कि बोनट के पीछे एक काले रंग का बैग पड़ा है। पुलिस ने बैग खोला तो वह रुपए से भरा था। इस पर पुलिस ने ड्राइवर से रकम के बारे में जानकारी मांगी तो उसने इनकार कर दिया। कहा कि उसे बैग के बारे में पता है, लेकिन उसमें क्या है, वह नहीं जानता। उसे यह बैग मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर से एक व्यक्ति ने दिया था। कहा था कि यह बैग रायपुर में एक व्यक्ति आकर ले जाएगा। इसके बाद पुलिस ने बैग सहित रुपए जब्त कर लिए और चालक को हिरासत में थाने ले लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
