रायपुर। कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर 11 लोगों से बेचने का सौदा कर लिया। सौदे के एवज ने सभी से कुल 50 लाख रुपए ले लिए। इस मामले में पुलिस ने पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी रायपुर में मोवा इलाके के कांग्रेस के पूर्व पार्षद को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी अनवर हुसैन ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर लोगो से रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रुपए लिए है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाने में की जिसके बाद खम्हारडीह पुलिस ने धारा 420 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पूर्व पार्षद अनवर हुसैन ने कचना स्थित दूसरे की जमीन को अपना बताकर और इसे बेचने के लिए करीब 11 लोगो से 50 लाख रुपए ले लिए। कुछ दिन बीत जाने के बाद जब पीड़ितों ने उससे संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नही दिया। इस तरह उसने रजिस्ट्री भी नही की और न ही लोगो से लिए पैसे वापस लौटाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
