रायपुर। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मदकूद्वीप पर दावा ठोंक दिया है। उन्हीने स्वंय सेवकों से दो टूक शब्दों में कहा है कि इस हरियर क्षेत्र को हर हाल में बचना होगा। उन्होंने स्वयं सेवकों से यह भी कहा कि दुनिया उसी को पिटती है जो कमजोर होते है, इसलिए सबको शक्ति सम्पन्न बनना होगा।


मुंगेली जिले के मदकूद्वीप में शुक्रवार को संघ के तीन दिवसीय घोष वर्ग प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे थे। यहां उन्होंने हरिहर आश्रम पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पौराणिक भूमि में शमी के पौधे भी लगाए। दोपहर भोजन के बाद मोहन भागवत संघ पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसके बाद घोष वर्ग के आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज दुनिया भर में गए, अनेक देशों को हमारे पूर्वजों ने सत्य दिया। हमारे सत्य में भगवान राम विराजते हैं। सत्य में राम हैं, राम ही सत्य है। हम सत्य को जानने वाले लोग है। हमें अपने आपको पहचाना होगा। भारत अनेकता में एकता सिखाता है। भारत हर किसी को अपनाता है। मंच से धर्मांतरण और पर्यावरण की बात कहते हुए हुए डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि हम किसी का मतांतरण नहीं कराते है। धर्मान्तरण नहीं कराते है, हम उस सनातन परंपरा से हैं जिसे अब हिंदू धर्म माना जाता है। दुनिया उसी को पिटती है, जो दुर्बल है। आपको सबल बनना पड़ेगा। अपने आपको बचाकर रखना होगा, शक्ति सम्पन्न होना होगा। यह इलाका हरियर क्षेत्र है, आपको हरियर क्षेत्र को बचाकर रखना होगा। जैसे वाद्य यंत्र एक सुर में बजता, ताल से ताल मिलता है, वैसे ही हमें रहना है। कोई सुर को खराब करे तो संविधान में उसके लिए भी कानून है। कानून के दायरे हम उसे भी ठीक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मदकुद्वीप का यही संदेश है, गुरुनानक का यही संदेश और पूर्णिमा का भी यही संदेश है।
ज्ञातव्य है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सुबह रायपुर से रवाना होने के बाद 11. 45 बजे मदकू द्वीप पहुंचे। उन्होंने मांडुक्य ऋषि की भव्य प्रतिमा के दर्शन एवं उनकी प्राचीन कथाओं को हरिहर आश्रम के संत रामस्वरूप से सुना। हरिहर आश्रम कुटीया में अखंड रामायण के दर्शन भी किए। इससे पहले भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ ही संघ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ विशेष रूप से शांता राम, दीपक विष्पूते, प्रेम सुथार, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरुण साव, विधायक शिवरतन शर्मा, दयालदास बघेल, रजनीश सिंह, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी सहित रायपुर मुंगेली बिलासपुर जिले के भाजपा पदाधिकारी संघ परिवार के पदाधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
