रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बिजलीकर्मियों के मंहगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की। साथ ही उच्च कार्यदक्षता को प्रोत्साहित करने के लिये 9000 रुपये बोनस/अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों को इस घोषणा का लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में विद्युत विकास के लिये उठाए गए कदमों के लिये मुख्यमंत्री का आभार जताया। पॉवर कंपनी में चार हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, साढ़े तीन हजार से अधिक पदोन्नति के लिये उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। फेडरेशन ने अनुकंपा नियुक्ति व भूविस्थापितों को नौकरी देने के लिये भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिजलीकर्मियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की घोषणा की। पहले बिजलीकर्मियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, वह अब तीन प्रतिशत बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। इसकी गणना 1 जुलाई 2021 से की जाएगी। पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। बोनस की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को बोनस तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप को कार्यदक्षता बनाए रखने अनुग्रह राशि मिलेगी। इससे लगभग 15.8 करोड़ रूपए का वित्तीय भार आएगा। बोनस/अनुग्रह राशि की गणना लेखा वर्ष 2020-21 की वास्तविक वेतन परिलब्धियों के अनुपातिक रूप से की जायेगी। भुगतान हेतु न्यूनतम सेवा की गणना बोनस अधिनियम 1965 के संगत प्रावधानों के अनुरूप होगी। बोनस/अनुग्रह राशि संबंधी आदेश जारी होने पर पॉवर कंपनीज के अधिकारियों-कर्मचारियों के मध्य उल्लास का वातावरण निर्मित हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
