बिलासपुर। देश के 240 शहरों को पछाड़कर सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में बिलासपर नगर निगम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम शनिवार को महापौर और निगम आयुक्त ने पुरस्कार ग्रहण किया।


सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में अपना परचम लहराते हुए बिलासपुर ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ का बिलासपुर एकमात्र शहर है जिसे टाॅप थ्री में जगह मिली है। नई दिल्ली में चल रहें स्वच्छ सर्वेक्षण महोत्सव कार्यक्रम में परिणाम की घोषणा की गई। तीसरे स्थान आने पर पुरस्कार महापौर श्री रामशरण यादव और कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने ग्रहण किए। सीवरों और सैप्टिक टैंकों की खतरनाक सफाई को रोकना और उनकी मशीन से सफाई को बढ़ावा देने को उद्देश्य से केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय द्वारा “सफ़ाई मित्र सुरक्षा चैलेंज” प्रतियोगिता आयोजित की गई थी,जिसमें देशभर के 243 नगरीय निकायों को शामिल किया गया था। 240 शहरों को पछाड़ते हुए बिलासपुर नगर निगम ने यह उपलब्धि हासिल की है। कार्यक्रम अभी भी जारी है और सर्वेक्षण के मुख्य परिणाम और गार्बेज फ्री सिटी के परिणाम आने अभी बाकी है। कार्यक्रम में निगम के नोडल आफिसर खजांची कुम्हार और इंजीनियर मनीष यादव भी उपस्थित हैं।
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि सीवरों और सैप्टिक टैंकों की खतरनाक सफाई को रोकना और उनकी मशीन से सफाई को बढ़ावा देने को उद्देश्य से केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय द्बारा ’’सफ़ाई मित्र सुरक्षा चैलेंज’’ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर के 243 नगरीय निकायों को शामिल किया गया था। 24० शहरों को पछाड़ते हुए बिलासपुर नगर निगम ने यह उपलब्धि हासिल की है।
00 देश भर के शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय हर साल देश के सभी शहरों एवं राज्यों के मध्य स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजन करता है। इसमें विभिन्न मापदंडों के अंतर्गत शहरी स्वच्छता का आंकलन किया जाता है। मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर, कचरा मुक्त शहर आदि का थर्ड पार्टी के माध्यम से आंकलन होता है। इसमें स्थानीय लोगों से फीडबैक भी शामिल किया जाता है। इसी आधार पर राज्यों एवं शहरों की रैंकिग जारी की जाती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
