कोरबा। एक के बाद एक दो जजों के शासकीय आवास में सांप निकलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया, तब कहीं जाकर जजों के अलावा परिजनों के जान में जान आई।


जिले के राजस्व कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट के सत्र न्यायाधीश और व्यवहार न्यायाधीश के बंगलों में 2 सर्प घुस आये। इसके बाद सर्प मित्र अविनाश यादव की टीम ने दोनों सांपों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। शहर के प्रशासनिक इलाके में स्थित राजस्व कॉलोनी में सत्र न्यायाधीश बी.पी. वर्मा के बंगले में पहरा देने वाले सिपाहियों ने जब गेट पर लहराते हुए सांप को देखा तो उनके बीच अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद यहां मौजूद न्यायिक कर्मी दिनेश टेंगवार ने आरसीआरएस टीम के मुखिया व साइंस क्लब के ज्वाइंट सेक्रेटरी सर्पमित्र अविनाश यादव को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही अविनाश अपनी आरसीआरएस टीम की सदस्य रेखा श्रीवास को वहां भेजा, फिर रेखा के द्वारा ब्रोंज बैक ट्री स्नेक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। हालाँकि यह सांप जहरीला नहीं होता मगर एकाएक नजर पड़ने पर स्वाभाविक तौर पर लोग भयभीत हो जाते हैं। वहीं कुछ ही मिनट के अंतराल में पड़ोस में रहने वाले व्यवहार न्यायाधीश हरिशचंद मिश्र के घर में जहरीले प्रजाति का कोबरा सांप दिखा, जिसके बाद अविनाश यादव की टीम के सदस्य शरद साहू व अक्षरा गोस्वामी ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया। यह सर्प करीब 5 से 6 फीट लंबा था, जिसे सामान्य भाषा में नाग, गऊहां डोमी व कोबरा कहा जाता है। जिसे रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने समय पर पहुंच कर पकड़ लिया। इस दौरान यहाँ मौजूद लोगों ने आरसीआरएस टीम के इस कार्य की सराहना की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
