दंतेवाड़ा। इंद्रावती नदी में सेंट्रल स्कूल के 2 टीचर डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। ये दोनों दंतेवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ हैं। कुल 5 टीचर संडे को पिकनिक मनाने के लिए मुचनार गए हुए थे। इनमें से कुछ नहाने के लिए पानी में उतरे थे। पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, पिकनिक मनाने गए टीचर इंद्रावती नदी के किनारे घूम रहे थे। इनमें से कुछ नदी के तट पर चले गए और वहां की चट्टानों पर टहल रहे थे। इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार (30) अचानक गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबता देख साथी टीचर मोहनीश साहू (34) ने इंद्रावती नदी में छलांग लगा दी। इन दोनों को तैरना नहीं आता था और गहराई ज्यादा होने की वजह से दोनों डूबने लगे।
00 मोहनीश साहू की तलाश जारी
15 दिन पहले एक कर्मचारियों की हुई थी मौत
लगभग 15 दिन पहले दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल NMDC के कर्मचारी प्रदीप दत्ता (50) और संजय राय (45) अपने परिवार के साथ बारसूर सातधार में पिकनिक मनाने गए हुए थे। यहां पुल के नीचे पिकनिक स्पॉट पर खाना खाने के बाद नदी में उतरे थे। पैर फिसलने की वजह से तेज बहाव में बह गए थे। सातधार पुल के ऊपर स्थित CRPF 195 BN के जवानों को हादसे की सूचना दी गई थी। जिसके बाद बारसूर पुलिस के साथ गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को निकाला गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
