बिलासपुर। सरपंच संघ ने पंचों और सरपंचों का मानदेय बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार ब्यक्त किया है। संघ ने सरकार से मांग की है कि फौती और नामांतरण का अधिकार पहले की तरह पंचायतों को दिया जाए।


रविवार को मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस में आज राज्य स्तरीय सरपंच संघ की बैठक का अयोजन किया गया। जिसमें सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाधयाय ने कहा की सबसे पहले हमारे राज्य के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का सादर धन्यवाद एवम आभार है कि राज्य के सभी सरपंच एवम पंचो की मानदेय को बढ़ाया। उनके इस निर्णय से पूरे राज्य में सभी पंच-सरपंचों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने ने यह भी कहा की सभी सरपंचो को गर्व है, होना चाहिये कि हमे अपने गांव में सरपंच बनकर लोगो का सेवा करने का अवसर मिला है। सरपंच संघ के प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रभाग श्रीमति शशि जगत ने कहा की छत्तीसगढ़ पँचायत राज्य में 50% महिलाओं को आरक्षण दिया गया ताकि राज्य के महिलाओं को अधिकार मिल सके। सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत साहू ने संबोधित करते हुए कहा की सरपंचो को एक होकर अपने कर्तब्यों को जमीनी सेवा के रूप में लाना होगा। सरपंच संघ के प्रदेश सलाहकार सेवकराम मरावी ने भी सभा को सम्बोधित किया। बैठक मे सरपंचो के हित सहित कई मुद्दों पर चर्चा किया गया, जिसमें धारा 40 का संशोधन और पंचायतों में पूर्व की तरह फौती व नामान्तरण बटवारा का अधिकार दिए जाने जैसी मांग शामिल है। कार्यक्रम में बलरामपुर, जांजगीर, चापा, कोरबा, मरवाही ,मुंगेली, बिलासपुर ,बलौदा बाजार, रायगढ़, सूरजपुर सहित जिला के पदाधिकारियों , ब्लाक अध्यक्षो की एवम बड़ी संख्या में सरपंचो की उपस्थिति रही
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
शिवरीनारायणMarch 31, 2026राजेश्री महन्त ने डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का किया शुभारंभ, बटुकों के उपनयन संस्कार में भी हुए शामिल
