दुर्ग। पार्षद की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 2 देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस जब्त किया है। आरोपी पार्षद को मारने के लिए पिछले एक साल से योजना बना रहे थे।

भिलाई में कांग्रेसी पार्षद सूरज बंछोर के हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए इस वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जें से पुलिस ने 2 देशी कटटा, 4 जिंदा कारतूस सहित धारदार गुप्ती और कटार बरामद कर जब्त किया है। दुर्ग एसएसपी बी.एन.मीणा ने आज इस मामले का खुलासा किया है। गौरतलब है कि 15 नवंबर की रात करीब साढ़े 9 बजें हथखोज बंधवा तालाब में मंदिर के पास स्थानीय कांग्रेसी पार्षद सूरज बंछोर की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। सूरज के साथ मारपीट करने के साथ ही धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर हत्या की गयी थी। दूसरे दिन सुबह के वक्त पार्षद का शव तालाब के पास मिलने से सनसनी फैल गयी थी। इस हत्याकांड की जानकारी के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की प्राथमिकी जांच में हत्या की वजह सूरज के जुआ खेलने और खिलाने और पैसों के लेन देन का विवाद भी सामने आया था। मौके से पुलिस ने ताश के पत्ते और शराब की बोतल भी बरामद की थी। जिसके बाद ये तय हो गया था कि पार्षद सूरज बंछोर की हत्या पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। दुर्ग एसएसपी बी.एन.मीणा के मार्गदर्शन में इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई थी। जिसमें पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक सूरज बंधोर का दीनू पाल नामक शख्स से 2 साल पहले मारपीट हुआ था, और अवैध कटटा रखने के आरोप में पुलिस ने दीनू को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार भी किया था।
पूछताछ में ये बात सामने आया कि उस वक्त दीनू को मृतक सूरज ने ही कट्टा रखने के लिए दिया था, और उसके जेल जाने के बाद मृतक ने उसकी कोई मदद नही की थी। इसी बात की रंजीश में आरोपी दीनू ने इस हत्याकांड की साजिश रची और अपने साथी पुरषोत्तम उर्फ बुडडा, दीपक उर्फ भुरूवा को घटना में शामिल किया गया। घटना को अंजाम देने के लिए मोहन से कटटा मंगवाया गया था। जिसके बाद आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी लोकेश साहू के साथ मिलकर 15 नंवबर को पार्षद सूरज बंधोर की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 2 देशी कटटा, जिंदा करतूस सहित धारदार हथियार और वारदात के बाद फरार होने में शामिल किये गये चोरी की बाईक को जब्त किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
बिलासपुरMay 17, 2026बैंक अकाउंट किराए पर लेकर साइबर अपराध करने वाले 3 युवक अंबिकापुर से गिरफ्तार, बैंक खातों के खिलाफ अलग अलग राज्यों में दर्ज है 60 से ज्यादा जुर्म
बिलासपुरMay 16, 2026महादेव सट्टा एप के तर्ज पर चल रहा था क्रिकेट का सट्टा, गोवा से सिंडिकेट के 6 सटोरिया गिरफ्तार, खरसिया से जुड़े है तार
