बिलासपुर। छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को हंसिया से ताबड़तोड़ हमलाकर मौत के घाट उतार दिया है। छोटा भाई अपने बड़े भाई से इसलिए नाराज रहता था कि वह रोज गुरुद्वारे से खाना लाकर खाता था। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो वह उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में एक आरक्षक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा ओमनगर डल्ला गली में कुर्रे परिवार रहता है। परिवार में बड़ा भाई 40 वर्षीय मनोज कुर्रे, छोटा भाई 30 वर्षीय विजय कुर्रे व इनकी बहन शशि कुर्रे के साथ ही इनकी माँ रहती है। दोनो भाई कोई काम धाम नही करते थे। मोहहले वासियों के अनुसार ये दोनों नशे के भी आदि थे। बड़ा भाई मनोज कुर्रे रोज ही सिंधी कालोनी स्थित गुरुद्वारे से खाना ले आता था व घर मे खाता था। इससे छोटा भाई विजय कुर्रे नाराज रहता था और हमेशा इस बात को लेकर आपत्ति करता था। आज फिर बड़ा भाई मनोज कुर्रे रोज की ही तरह गुरुद्वारे से खाना ले कर घर पहुँचा, जिस पर छोटे भाई विजय कुर्रे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तुम रोज ही भिखारियों की तरह क्यो गुरुद्वारे से खाना ले आते हो जबकि घर मे बना खाना रोज वेस्ट हो जाता है। बड़े भाई ने कहा कि मुझे वही का खाना अच्छा लगता है इसलिए लाता हु और तुम्हे इसमे कोई आपत्ति नही होनी चाहिए। बड़े भाई का जवाब सुन कर आगबबूला हुए छोटे भाई विजय कुर्रे ने बड़े भाई मनोज कुर्रे पर पहले रोटी बनाने के तवा से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई माँ को भी तवा से चोट आई है। इसके बाद विजय ने बड़े भाई मनोज को हसिया से ताबड़तोड़ वॉर कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या से दहशत मे आये घर मे उपस्थित माँ व बहन शशि कुर्रे ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही टीआई सिविल लाइन सनिप रात्रे पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुँचे। घर के बैठक में मौजूद आरोपी विजय कुर्रे को टीआई ने समझाईश देते हुए सरेंडर करने को कहा जिससे आक्रोशित हो कर विजय कुर्रे ने अपने दोनों हाथों में दो हँसिया ले कर चलाते हुए टीआई सनिप रात्रे पर जानलेवा हमला कर दिया। पर टीआई रात्रे हमला होते देख कर फुर्ती से अपने स्थान से खिसक गए जिससे उन्हें चोट नही आई। आरोपी विजय कुर्रे ने दुबारा हँसिया फेक कर टीआई रात्रे पर हमला किया पर इस बार भी टीआई के अपने जगह से हटने पर उन्हें तो चोट नही लगी पर उनकी जगह खड़े आरक्षक शिव जोगी के सर पर हँसिये से चोट लगी। हमला होते देख पुलिस टीम ने एक निश्चित दूरी बनाते हुए आरोपी को घेर लिया। घेरने के बाद बलवा मॉक ड्रिल के लिये रखे गए सामानों से सुसज्जित सिपाहियों को व बलवा रोधी सामान मंगवाया गया। बलवा माक ड्रिल वाली जैकेट व हैलमेट पहन कर टीआई सनिप रात्रे एक बार फिर आरोपी की गिरफ्तारी को आगे बढे। इस बार भी आरोपी ने टीआई पर हँसिये से हमला किया पर इस बार उसका वॉर टीआई के बलवा माक ड्रिल वाली ड्रेस में टकरा कर रुक गया। फिर बाकी पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। तकरीबन पौन घण्टे की मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के हमले से घायल सिविल लाइन थाने के आरक्षक शिव जोगी के सर पर तीन टाँके लगे हैं। 30 वर्षीय आरोपी विजय कुर्रे के खिलाफ पुलिस हत्या के साथ ही शासकीय कार्य मे बाधा डालने व आरक्षक के हत्या के प्रयास का मामला भी अलग से दर्ज कर रही है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
