बिलासपुर। NTPC सीपत सेफ्टी मॉकड्रिल किया गया जिसमें में अग्नि सुरक्षा बल जवानों ने फ्यूल टैंक में लीकेज की सूचना मिलते ही बचाव दल फौरन घटना स्थल पर पहुंची और पानी के साथ फोम का छिड़काव करके बड़ी दुर्घटना को टालने में सफल हुए। महाप्रबंधक ने बचाव दल की सक्रियता की तारीफ की और आगे भी सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

माक ड्रिल के अंतर्गत 22 नवंबर को सायं लगभग 04:30 बजे अग्नि शमन केंद्र में सूचना मिली कि फ्युल ऑइल टैंक न. 02 में भारी लीकेज हो गया है और आग लगने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही 3 से 4 लोग घायल भी हो गए हैं। तत्काल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अग्नि शमन बल सदस्यों के साथ बिलासपुर फायर की फायर टेंडर, राज्य आपदा बचाव दल के सदस्य, सीपत पुलिस के बल सदस्य, एनटीपीसी हॉस्पिटल के पैरा मेडिकल स्टाफ एवं एनटीपीसी प्रचालन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाई प्रारंभ की। समस्त अग्नि शमन प्रशक्षित जवानों ने 4 ग्राउंड वाटर मॉनिटर तथा 2 फायर टेंडर के मॉनीटर्स से न केवल टैंक नम्बर 2 को बचाया साथ ही साथ साथ के टैंक नंबर 1 को भी ठंडा किया। इस स्थिति में टैंक से निकलने वाली हीट रेडिएशन से अग्नि शमन में लीन बल सदस्यों को बचाने के लिए भी 4 वाटर कर्टेन ब्रांच चलाया गया। डाइक में रिस रहे तेल के ऊपर हाई एक्सपेंशन फोम जनरेटर एवं मिनी एक्सपेंशन फोम जनरेटर से पुरे डाइक को भर दिया गया। इसी दौरान लगातार 4 घायल व्यक्तियों का बचाव कार्य भी प्रदर्शित किया गया। साथ ही आपरेशन के कर्मियों द्वारा लीकेज पूर्ण रूप से बंद कर दिए जाने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), के एस नाईक, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), आर के आश, डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ / अग्नि कमलेश कुमार, बिलासपुर अग्नि शमन विभाग से डिप्टी कमांडेंट अग्नि वर्मा, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा), नीरज यादव, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), विवेक चंद्रा एवम अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे। तद उपरांत महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), के एस नाईक द्वारा समस्त विभागों द्वारा एक साथ किये कार्यों की प्रशंसा की गई एवं भविष्य में ऐसी दुर्घटना हो जाने पर सदैव तैयार रहने के लिए सजग रहने को कहा गया। अत मे डिप्टी कमांडेट सीआईएसएफ/ अग्नि कमलेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
