बिलासपुर। लगातार 3 बार छत्तीसगढ़ देश में सबसे स्वच्छ राज्य बनने के उपलक्ष में बेबीलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड़ रायपुर में स्वछता का हैट्रिक महोत्स्व का आयोजन किया गया। जिसमें बिलासपुर को 6 पुरष्कार दिए गए। महापौर रामशरण यादव , निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, सभापति शेख नजीरुद्दीन ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के हाथों पुरस्कार प्राप्त किया।

बिलासपुर नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर गार्बेज फ्री सिटी में 3 स्टार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में टॉप 25 में स्थान मिला, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में पूरे देश में 3 रॉ स्थान मिला, वही शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना मोबाइल मैडिकल यूनिट में उत्कृष्ट अवॉर्ड, धन्वंतरि सस्ती दवा योजना में उत्कृष्ट कार्य और प्रधानमंत्री आवास योजना मोर जमीन मोर आवास में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मंगलवार को रायपुर में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के हाथों पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा कि बिलासपुर नगर निगम ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर अपना परचम लहराते हुए सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में पूरे देश में बिलासपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। जिसमें पुरस्कार के रूप में बिलासपुर नगर निगम को ढाई करोड़ मिले है, मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर नगर निगम की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 2 अवार्ड पाने वाला बिलासपुर पूरे छत्तीसगढ़ का इकलौता शहर है। इसके अलावा गार्बेज फ्री सिटी में बिलासपुर को 3 स्टार रैंकिग मिला है। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि शहर को बेहतर बनाने दिन रात स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। हमारे अधिकारी कर्मचारियों के मेहनत का ही नतीजा है। कायर्क्रम में महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, आयुक्त अजय त्रिपाठी, उपायुक्त खजांची कुम्हार, कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती,उप अभियंता मनीष यादव, पीआईयू
अमित गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
