रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं के गोबर घोटाले को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दिमाग मे ही गोबर भर है तो हम क्या कर सकते है ? दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक के बयान पर कहा कि उन्हें आश्चर्य होता है कि श्री कौशिक को ये भी पता नही है कि बोरा उपलब्ध कराना केंद्र सरकार का काम है।
राष्ट्रीय पुरष्कार मिलने के बाद राजधानी में आयोजित हैट्रिक महोत्सव में शामिल होने आये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि केन्द्र सरकार का काम धान खरीदी के लिए बोरे उपलब्ध कराना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके ज्ञान पर मुझे तरस आता है। उनको अभी तक जानकारी नहीं है कि केन्द्र सरकार ही जूट कमिश्नर की नियुक्ति करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ हमेशा भाई भतीजावाद करती है। कई तरह के अड़ंगे लगाती है। बारदाने देर से और कम मिल रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार उसना चावल नहीं खरीद रही है। अब भी यदि अनुमति नहीं मिली तो पूरे मंत्रिमण्डल के साथ प्रधानमंत्री से मिलेंगे।इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने गोबर घोटाले का आरोप राज्य सरकार पर लगाया था। साय के इस आरोप के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उनके दिमाग में ही गोबर भरा है तो क्या कहें ? उनके दिमाग में भरे गोबर का उपयोग करने का विकल्प भी हमने ढूंढ लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
