पत्थलगांव। नगर पंचायत कार्यालय के कुछ ही मीटर दूर लगा हुआ वाटर ए.टी.एम कई महीनों से बंद पड़ा है। जिसकी वजह से आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है व लोगो को मजबूरन ही पीने का पानी ₹20 प्रति बोतल में खरीदना पड़ रहा। जिससे स्थानीय शासन प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। पीने के पानी को लेकर आम नागरिक बहुत ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं।लेकिन आम लोगों को उस वक्त मायूसी हाथ लगती है जब पता चलता है कि यहां का वाटर एटीएम तो कई महीनों से बंद पड़ा है। ऐसे में 20रु प्रति लीटर के पानी की बोतल खरीद कर पीने वाले प्यासे नागरिको को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सरकार ने भली मंशा से लोगो को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का बंदोबस्त किया था ।स्थानीय प्रशासन की लाफ़रवाहि के कारण इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान जब हमने नगर पंचायत सी.एम.ओ से जानकारी के लिए कॉल किया गया तो उनका फ़ोन रिसीव नही हुआ।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
