बिलासपुर। घर के बाहर खड़ी कार में दिनदहाड़े आग लगाने वाले 3 आरोपियो पर तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 01.02.2026 को दीपक सिंह पिता अवतार सिंह निवासी विनोबा नगर ने तारबहार थाने में लिखित शिकायत किया है कि इसका भांजा श्रेयांस सिंह कंडा और उसके साथियो ने घर के बाहर खड़ी हुडई केटा कार कमोंक सीजी 10 ए क्यू 9087 मे दिनदहाडे पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ घारा 326 (f), 351 (3).3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवचेना मे लिया गया। इसके बाद तारणहार पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रेयांस कंडा एवं उसके दो अन्य साथी मौरिस रोडनी मार्टिन पिता केग मार्टिन उम्र 19 वर्ष निवासी विनोबा नगर थाना तारबहार बिलासपुर एवं आनंद दास पिता ईश्वर दास उम्र 20 वर्ष निवासी दयालबंद गुरुद्वारा के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तीनो आरोपियो को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है। पुलिस ने प्रकरण में प्रयुक्त स्कूटी होण्डा एक्टीवा को जप्त किया गया है। कार्यवाही में निरी, रविन्द्र अनंत, सउनि उदयभान सिंह, प्रआर 196 सालिकराम कर्ष, आर राजीव सिंह, राजेश श्रीवास नुरुल कादिर का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी-
1. श्रेयांस सिंह कंडा पिता सरनजीत सिंह उम्म्र 21 वर्ष निवासी मंगला चौक के पास थाना सिविल लाईन बिलासपुर
02. मौरिस रोडनी मार्टिन पिता केग मार्टिन उम्र 19 वर्ष निवासी विनोबा नगर थाना तारबहार बिलासपुर
03. आनंद दास पिता ईश्वर दास उम्र 20 वर्ष निवासी दयालबंद गुरुद्वारा के पास थाना सिटी कोतवाली
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
