बिलासपुर। थाना चकरभाठा एवं ACCU की टिम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के 3 सौदागरों को गिरफ्तार किया गया है। तीनो आरोपियों से 34 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर नशेड़ियों को बेचने हेतु घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर हिंर्री माइंस और तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ किया तो पता चला कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था तथा अपने साथी आर. रजिंदर के साथ मिलकर तीनों इसे ऊंचे दामों पर बेचते थे। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही कर नशे के अवैध नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया गया है। पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि इसी क्रम में जिलेभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 03 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के 07 कार्रवाई की गई है और 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन एवं 02 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है।
नाम आरोपी –
1. मोहित हिंदूजा, पिता टीकम दास, उम्र 32 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 07
2. करन दीप सिंह, पिता सुखविंदर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी चकरभाठा वार्ड नं. 12
3. आर. रजिंदर कुमार, पिता मुख्तियार लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खेमकरण, जिला तरनतारन (पंजाब)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
