
बिलासपुर। धरना प्रदर्शन से लौट रही भाजपा की बैलगाड़ी पर शुक्रवार को एक सांड ने हमला कर दिया। कुदुदंड की इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। कोई इसे भूपेश बघेल द्वारा भेजा गया सांड बोल रहे है तो कोई कह रहा है कि गौ रक्षा के लोए गौठान बनाने वाली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना नंदीबाबा को रास नही आई।

धान खरीदी में अव्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुंगेली नाका ग्राउंड में सभाकर कलेक्टोरेट का घेराव किया। इस प्रदर्शन को किसान हितैषी लुक देने के लिए भाजपा ने किराए की दो बैल गाड़ी लेकर आए थे। जिसमे बैठकर सांसद अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक आदि ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद दिलीप और अशोक अपनी बैलगाड़ी लेकर घर सरकंडा लौट रहे थे। उसी दौरान कुदुदंड में बैलगाड़ी के बैल पर सांड ने कुदुदंड में हमला बोल दिया। दिलीप ने सांड से पीछा छुड़ाने के लिए डंडे से भी पीटा लेकिन वह नहीं माना। उल्टे वह उस पर हमला करने लगा। इस सब की वजह से सड़क में मजमा लगा रहा और लोग मजे लेकर देखते रहे साथ ही सड़क जाम हो गया। तभी कुछ युवकों ने सांड को रस्सियों से बांधकर पेड़ से बांधा। फिर भी खुद को मुक्त करने के लिए सांड खुद को छुड़ाने का प्रयास करने लगा। इसी वजह से वह पास के नाली में गिर गया। जब नली में गिरा तब कही जाकर बैलगाड़ी के मालिक ने राहत की सांस ली। इसके बाद वहां बैलगाड़ी आगे बढ़ी और वहां जाम भी समाप्त हुआ। भीड़ तो चली गई लेकिन लोग इस पूरे वाकये को राजनीति से जोड़कर चटकारे लेते रहे। ( फोटो सुनील शर्मा )

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
