बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का ध्वजा यात्रा रविवार से रतनपुर के गिरजाबन से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा है, यदि कांग्रेसी भी अपने आप को हिंदू मानते है तो यात्रा में शामिल हो सकते है। इस यात्रा को राजनैतिक चश्मे से न देखा जाए। क्योंकि इसमें न तो कोई सभा होगी और न ही किसी नेता को चीफ गेस्ट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक बनेगी। यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों में विशेष उत्साह का वातावरण है।
ध्वजा यात्रा का शुभारंभ श्री गिरजाबंध हनुमान जी के मंदिर से रविवार 8 बजे से होगा। प्रथम दिवस यात्रा ग्राम नवागांव से होते हुए रतनपुर रेस्ट हाउस, ओछीनापारा चौक, खैरखुँडी, सरवनदेवरी, लखराम, अकलतरी, गड़वट एवं बाम्हू सहित विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ेगी। प्रथम दिवस की यात्रा टेकर में रात्रि विश्राम के साथ संपन्न होगी। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की लगभग 48 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरने वाली यह ध्वजा यात्रा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धापूर्वक ध्वजा अर्पित करते हुए माँ महामाया एवं श्री गिरजाबंध हनुमान जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की जाएगी। यात्रा का समापन माँ महामाया मंदिर, रतनपुर में पवित्र ध्वजा अर्पण के साथ होगा।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा, “शारदीय नवरात्रि हम सभी के लिए माँ शक्ति की आराधना, श्रद्धा और भक्ति का परम पावन पर्व है। माँ महामाया एवं श्री गिरजाबंध हनुमान जी की असीम कृपा और आशीर्वाद से बेलतरा विधानसभा के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली बनी रहे, इसी मंगलकामना के साथ विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह ध्वजा यात्रा पूर्णतः धार्मिक एवं आस्था से जुड़ा आयोजन है। यह हमारे आराध्य के प्रति अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण की अभिव्यक्ति है। माँ महामाया और श्री गिरजाबंध हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर हम अपने परिवार, समाज और समस्त क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना करेंगे।
मैं बेलतरा विधानसभा के अपने समस्त परिवारजनों से हृदय की गहराइयों से आग्रह करता हूँ कि इस पावन अवसर पर अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित ध्वजा यात्रा में सहभागी बनें। आइए, हम सभी मिलकर भक्ति और श्रद्धा की इस पवित्र धारा के साक्षी बनें, अपने आराध्य के प्रति अपनी आस्था अर्पित करें और माँ महामाया एवं श्री गिरजाबंध हनुमान जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, सद्भाव और समृद्धि बनाए रखने का आशीर्वाद माँगें।
मेरा विश्वास है कि प्रभु की कृपा, आप सभी की श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता से यह धार्मिक आयोजन हम सबके लिए आध्यात्मिक आनंद एवं पुण्य का अवसर बनेगा। मैं अपने बेलतरा विधानसभा के प्रत्येक परिवार को इस पावन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित करता हूँ। आइए, श्रद्धा की ध्वजा थामें, भक्ति के मार्ग पर चलें और अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करें। विधायक श्री शुक्ला ने समस्त धर्मप्रेमियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं श्रद्धालु परिवारजनों से इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर इसे श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न करने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
