बिलासपुर। टिंगीपुर के तेंदुआ में टाइगर के शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही CCF वाइल्ड लाइफ के साथ 3-3 DFO मौके पर पहुंच गए है। शावक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। ATR के डायरेक्टर का कहना है कि शव वन विकास निगम के क्षेत्र में मिला है।

ATR में मैदानी अमले की निष्क्रियता का खामियाजा वहां के वन्यप्राणियों को भुगतना पड़ रहा है। कभी शिकारियों के आमदरफ्त की जानकारी आती है तो कभी वन्यप्राणियों के शव लावारिश हालत में मिलते है। ताजा मामला टिंगीपुर के रेंज की है जहां से एक टाईगर के शावक का शव मिला है। सूत्रों के अनुसार शव दो दिन पुरानी है। शव होने की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अमले को दी है। जब इसकी जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को हुई तो न के केवल ATR के DFO सत्यदेव शर्मा, कुमार निशांत समेत तीन-तीन DFO दौड़ेभागे पहुंचे, CCF वाइल्ड लाइफ भी शाम ढलते तक घटना स्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार शावक का शिकार नही हुआ है। क्योंकि शव से न तो स्किन निकली गई है और न ही नाखून निकाला गया है। शिकार इन्ही दो चीजों के लिए किया जाता है। फिलहाल वन विभाग के सारे बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पूरे अमले के साथ देर रात तक मौजूद थे। इस पूरे मामले में ATR के डायरेक्टर श्री जगदीशन इस बात से इनकार किया है कि शावक का शव ATR क्षेत्र में मिला है। उनका कहना है कि जिस क्षेत्र में शव मिला है वह वन विकास निगम का है। दूसरी और मामला शिकार का नही है। क्योंकि शावक के पीछे तरफ चोट के निशान मिले है। जिससे लग रहा है शावक अपनी मां के साथ रहा होगा और मेल टाइगर उस पर हमला किया होगा जिससे उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल मामला जांच में है पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
