ग्वालियर। दिल्ली से छत्तीसगढ़ आ रही दुर्ग एक्सप्रेस की चार बोगियों में शुक्रवार को आग लग गई। देखते ही देखते चार बोगियों में धुआं भर गया। मध्य प्रदेश के मुरैना में हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया है। वहां आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
उधमपुर दुर्ग 20848 ट्रेन शुक्रवार को जब धौलपुर स्टेशन से गुजर रही थी और चंबल पार कर मुरैना की तरफ बढ़ रही थी तभी ट्रेन के ए1 व ए2 कोच में धुंआ निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। यात्रियों में बाहर निकलने के लिए अफरातफरी मच गई। लोको पायलट ने ट्रेन को हेतमपुर स्टेशन पर रोक दिया। सबसे पहले जिन कोचों में आग लगी थी उन्हें अन्य कोचों से अलग किया गया। हेतमपुर स्टेशन पर ट्रेन करीब 3 बजकर 3 मिनट पर पहुंची थी। ट्रेन के रुकते ही सभी यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। कई यात्री ट्रेन की खिड़की से कूदते नजर आए। ट्रेन में आग लगने की सूचना रेलवे कंट्रोल के पास पहले ही पहुंच गई थी। इसलिए मुरैना से दमकल वाहनों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था। मौके पर पहुंचकर दमकल वाहनों ने ट्रेन की आग को बुझाया। आग से ए1 व ए2 कोच पूरी तरह से जलकर राख हो गए।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
