

बिलासपुर। एक तरफ नगर निगम की सामान्य सभा चल रही थी तो दूसरी तरफ उसका कर्मचारी विकास भवन में रिश्वत ले रहा था। ACB की टिम ने कर्मचारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। इस कार्रवाई के बाद न केवल निगम कार्यालय में सामान्य सभा में भी हड़कंप मच गया था।
नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कर्मचारी ने मकान नवीनीकरण का काम करने के लिए राजकिशोर नगर निवासी व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई की। जिस समय ACB ने कार्रवाई की उस वक्त नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी।
जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला अपने मकान के नवीनीकरण से जुड़े काम के लिए नगर निगमबका चक्कर काट रहा था। इसी काम को आगे बढ़ाने के बदले संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने ACB से इसकी शिकायत कर। इसके बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची और रिश्वत की रकम के साथ कर्मचारी को दबोच लिया। ACB के इस कार्रवाई निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB की टीम आरोपी कर्मचारी से पूछताछ कर रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
